पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
मऊ (रतनपुरा)
जिला मऊ के रतनपुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बिलौवा के किसान जितेंद्र कुमार सिंह (पुत्र दुर्ग विजय सिंह) के मामले को लेकर पराली जलाने के आरोपों और कथित साक्ष्यों पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस संबंध में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रगतिशील किसान राकेश सिंह ने कड़ा विरोध जताते हुए प्रशासन और कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
राकेश सिंह के अनुसार, किसान जितेंद्र कुमार सिंह के खेत की कटाई मजदूरों द्वारा हंसिया से कराई गई है और खेत के एक हिस्से में बुवाई का कार्य भी हो चुका है। उनका आरोप है कि कृषि उप निदेशक प्रेम ठाकुर द्वारा जो फोटोग्राफ और वीडियो दिखाए जा रहे हैं, वे जितेंद्र कुमार सिंह के खेत के नहीं हैं।
फर्जी फोटो-वीडियो और SMS सिस्टम पर सवाल
राकेश सिंह ने कथित साक्ष्यों की सच्चाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि
दिखाए जा रहे दृश्य में हार्वेस्टर चलता हुआ दिख रहा है, पास में मड़ई मौजूद है और खेत में आग लगाई जा रही है, जिसमें एक सिख सरदार दिखाई दे रहे हैं, जबकि संबंधित किसान का खेत ऐसा नहीं है।
जिले में जितने भी हार्वेस्टर संचालित हो रहे हैं, उनमें से किसी में भी 'सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम' (SMS) नहीं लगा है। इसके लिए आखिर किसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी?
FIR हुई तो होगा विरोध
राकेश सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि गलत साक्ष्यों या भ्रामक जानकारी के आधार पर किसान जितेंद्र कुमार सिंह के विरुद्ध एफआईआर (FIR) दर्ज की जाती है, तो यह बिल्कुल भी उचित नहीं होगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष किसान को किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचाने की मांग की है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- कारीसाथ के डॉ. अम्मार अहमद खान को कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में हर्ष का माहौल




