संस्कृत गीत प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर सौम्या द्विवेदी ने जिले का नाम किया रौशन।
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
संस्कृत गीत प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर सौम्या द्विवेदी ने जिले का नाम किया रौशन।
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मऊ। रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय, बगली पिजड़ा, मऊ में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के द्वारा चलाई जा रही संस्कृत प्रतिभा खोज की मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें संस्कृत गीत प्रतियोगिता, संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता बाल वर्ग, संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता युवा वर्ग और श्लोक अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें आजमगढ़ और मऊ जनपद के विजेता प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सौम्या द्विवेदी, द्वितीय स्थान कुशाल चक्रवाल और तीसरा स्थान शिवांश दूबे ने प्राप्त किया। जबकि संस्कृत सामान्य ज्ञान—युवा वर्ग में प्रथम स्थान आकांक्षा चौहान, द्वितीय स्थान प्रियंका चौहान और तृतीय स्थान नीतू कुमारी ने प्राप्त किया। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता—बाल वर्ग में प्रथम स्थान शुभकृत् शुक्ल, द्वितीय प्राची वर्मा और तृतीय स्नेहा कन्नौजिया ने प्राप्त किया। श्लोकान्त्याक्षरी प्रतियोगिता में नितेश उपाध्याय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने की और मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात तबला वादक संगीतज्ञ संतोष दुबे उपस्थित रहे। मंडल प्रतियोगिताओं का आयोजन डॉ. अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. रामप्रताप मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी, डॉ. मनकामेश्वर तिवारी, बच्चू लाल, राजेंद्र प्रसाद और सुश्री जया सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




