मऊ BSA संतोष कुमार उपाध्याय की माताजी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मऊ BSA संतोष कुमार उपाध्याय की माताजी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मऊ। जनपद मऊ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संतोष कुमार उपाध्याय की पूज्यनीया माता जी का सोमवार देर रात लगभग 2:00 बजे निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही मऊ के शिक्षा जगत और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दिवंगत आत्मा की अंतिम यात्रा आज प्रातः 10:00 बजे उनके पैतृक निवास से कमहरिया, जनपद अंबेडकरनगर के लिए प्रस्थान करेगी, जहाँ सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार और अंत्येष्टि क्रिया संपन्न होगी।
डी.ए.वी. इंटर कॉलेज मऊ के पूर्व प्रवक्ता एवं ब्राह्मण विकास परिषद (जनपद मऊ) के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने इस दुखद घड़ी में गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा, "परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने का संबल प्रदान करें। ओम शांति।"
संबंधित खबरें
- भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र, मुख्यमंत्री से पीएम किसान निधि ₹12,000 करने की मांग
- घोसी तहसील सभागार में SDM की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक: 1 अक्टूबर से संचारी और 12 अक्टूबर से शुरू होगा दस्तक अभियान
- मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित पद्मनाथ सिंह पुस्तकालय भवन का कल भव्य लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान करेंगे उद्घाटन
- घोसी तहसील प्रांगण में बीमार बंदर के लिए मसीहा बने भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतू मद्धेशिया, ने तुरंत डॉक्टर बुलाकर कराया इलाज
सेवा संकल्प अभियान: मऊ में 'नमो सेवा - अनकही कहानियां' नाट्य मंचन से प्रस्तुत होगी पीएम मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान
आगे पढ़ें
प्रदेश के अनुदानित महाविद्यालयों में 25 वर्षों से कार्यरत संविदा प्राध्यापकों ने अपना विनियमितिकरण न होने से आहत होकर लौटाया मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड
आगे पढ़ें
घोसी तहसील प्रांगण में बीमार बंदर के लिए मसीहा बने भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतू मद्धेशिया, ने तुरंत डॉक्टर बुलाकर कराया इलाज
आगे पढ़ें
