चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ, गोरखपुर और आजमगढ़ में पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे, अहिरानी रेलवे अंडरपास के पास पुलिस ने दबोचा
दोहरीघाट, मऊ। थाना दोहरीघाट पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान चोरी के चार मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और 220 रुपये नकद के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ मऊ, गोरखपुर और आजमगढ़ जनपदों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट व आबकारी अधिनियम से संबंधित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष दोहरीघाट के नेतृत्व में अपराधियों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रजापति पुलिस टीम व लेपर्ड टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर अहिरानी रेलवे अंडरपास के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो रेडमी, एक सैमसंग और एक मोटोरोला मोबाइल, तमंचा, कारतूस तथा 220 रुपये नकद बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सरफराज पुत्र वकील, निवासी अमिला बाजार पठान टोला, थाना घोसी, जनपद मऊ, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी के मोबाइल कम कीमत पर बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलाता था तथा पकड़े जाने के डर से तमंचा और कारतूस रखता था। सीसीटीएनएस जांच में उसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम से जुड़े मुकदमे पाए गए।
इस मामले में थाना दोहरीघाट में मु0अ0सं0 268/2026 धारा 317(4), 317(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रजापति, कांस्टेबल संजीव सिंह, हेड कांस्टेबल रामलवट यादव और कांस्टेबल राघव राम शामिल रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- कारीसाथ के डॉ. अम्मार अहमद खान को कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में हर्ष का माहौल




