कारीसाथ के डॉ. अम्मार अहमद खान को कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
कारीसाथ के डॉ. अम्मार अहमद खान को कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
अलवर के सनराइज यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मिला सम्मान; ग्रामीण युवाओं के लिए बने प्रेरणा
घोसी, मऊ। प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। इसी कड़ी में घोसी क्षेत्र के ग्राम कारीसाथ निवासी डॉ. अम्मार अहमद खान ने कंप्यूटर साइंस विषय में पीएचडी (PhD) की उपाधि प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि गांव और पूरे जनपद मऊ का नाम रोशन किया है। राजस्थान के अलवर स्थित सनराइज यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित उपाधि प्रदान की गई। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
डॉ. अम्मार अहमद खान ने अपनी शैक्षणिक यात्रा में निरंतर परिश्रम, लगन और समर्पण का परिचय देते हुए यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत और अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता रही है। एक ग्रामीण परिवेश से निकलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करना अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से प्रयास किया जाए, तो संसाधनों की सीमाएं भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं।
शैक्षणिक उपलब्धि के साथ ही डॉ. अम्मार अहमद खान शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण और कौशल विकास के क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं। वह युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आधुनिक दौर की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं। उनकी यह उपलब्धि विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो उच्च शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।
उनकी इस कामयाबी पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह, समाजसेवी आकिब सिद्दीकी, सपा नेता खुर्शीद खान, बेलाल खान, आमिर खान, भाजपा नेता फिरोज अंसारी और रुपेन्द्र भारती सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। सभी ने डॉ. अम्मार अहमद खान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता से आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के प्रति आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




