बिहार में शिक्षक बनने के बाद अब ग्राम पंचायत अधिकारी बने अमन दूबे
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
बिहार में शिक्षक बनने के बाद अब ग्राम पंचायत अधिकारी बने अमन दूबे
मिठाई खिलाकर दी बधाई, परिवार में खुशी
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
दोहरीघाट, मऊ।
क्षेत्र के गोठा निवासी अमन दूबे ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर सफलता की नई इबारत लिखी है। वर्ष 2024 में बिहार में शिक्षक के रूप में सेवा शुरू करने वाले अमन दूबे का वर्ष 2026 में ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अमन दूबे ने शिक्षक के रूप में सेवा करते हुए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी। नौकरी के साथ पढ़ाई और तैयारी के बीच संतुलन बनाकर उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल किया। उनकी सफलता से गोठा सहित दोहरीघाट क्षेत्र के लोगों में भी खुशी है।
जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने दी बधाई
अमन दूबे के चयन की जानकारी मिलने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने अमन दूबे को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयन होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अमन अपने नए दायित्व का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
पिता ने कहा, बेटे की सफलता पर गर्व
अमन दूबे के पिता दिनेश दूबे ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अमन ने हमेशा मेहनत और ईमानदारी को अपना आधार बनाया। शिक्षक की नौकरी करते हुए भी उसने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और लगातार मेहनत करता रहा। आज उसकी मेहनत सफल हुई है। यह पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अमन ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा।
अमन के चयन पर परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। चयन होने पर शिवानन्द उपाध्याय अम्बुजेश राय अंकित राय आदर्श गुप्ता अभिषेक राय पवन उपाध्याय सौरभ राय दीन दयाल गुप्ता दुलारे प्रजापति सुधीर गुप्ता सहित सैकड़ो लोगों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




