दोहा-कतर में 'श्रेष्ठ अभिव्यक्ति' का भव्य विमोचन*
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
दोहा-कतर में 'श्रेष्ठ अभिव्यक्ति' का भव्य विमोचन
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
भारतीय दूतावास, कतर और अमृत उत्तर प्रदेश नवरंग सांस्कृतिक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को डी.पी.एस. मोनार्क इंटरनेशनल स्कूल, दोहा के सभागार में पुस्तक विमोचन व हिंदी दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के माऊरबोझ निवासी, युवा कवि, लेखक एवं बिड़ला पब्लिक स्कूल, दोहा में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार तिवारी की पुस्तक 'श्रेष्ठ अभिव्यक्ति' का भव्य विमोचन संपन्न हुआ। उसके बाद डॉ. विवेक कुमार तिवारी ने हिंदी के प्रति समर्पित अपनी पुरस्कृत कविता 'विश्व भाषा हिंदी' प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कतर में भारत के राजदूत महामहिम डॉ. के. श्रीकर रेड्डी एवं भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव (शिक्षा एवं संस्कृति) श्री हरीश पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ. विवेक ने बताया कि कतर में भारतीय दूतावास के सक्रिय प्रयासों के फलस्वरूप ही दोहा में हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मुख्य अतिथि श्री रेड्डी ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला तथा पुस्तक विमोचन हेतु डॉ. तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में दोहा के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने समूह गान, समूह नृत्य तथा काव्य वाचन द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अमृत उत्तर प्रदेश नवरंग मंडल की अध्यक्षा श्रीमती नीता मिश्रा, संस्थापक श्री आशुतोष मिश्रा, समिति के समस्त सदस्य, ओमान से आए सम्मानित अतिथिगण एवं कई विद्यालयों के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- शिक्षा जगत् में शोक की लहर: मऊ के ख्यातिलब्ध समाजसेवी व पुरस्कृत शिक्षक डॉ. रामविलास भारती का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- इंदारा यार्ड में रेलवे मेंटेनेंस कार्य, 12 घंटे बंद रहेगा सड़क यातायात




