मऊ जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में जनता पस्त, 1 अक्टूबर से नए नियम लागू होने पर एडवोकेट सतीश कुमार पांडेय ने उठाए गंभीर सवाल
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
मऊ जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में जनता पस्त, 1 अक्टूबर से नए नियम लागू होने पर एडवोकेट सतीश कुमार पांडेय ने उठाए गंभीर सवाल
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ। जिले में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना आम जनता के लिए किसी बड़े नाटक और मानसिक उत्पीड़न से कम साबित नहीं हो रहा है। 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहे नए नियमों के अनुसार, 2 साल से अधिक उम्र के लोगों का जन्म प्रमाण पत्र अब सिविल न्यायालय (कोर्ट) के माध्यम से बनेगा। इस बदलाव के बीच तहसील और ब्लॉक के बीच अटकी पुरानी फाइलों को लेकर अनिश्चितता का माहौल बन गया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश कुमार पांडेय ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, "जो आवेदन पहले ही तहसील में जमा हो चुके थे और जिन्हें ब्लॉक स्तर पर भेजा गया था, उनका क्या होगा? तहसील और ब्लॉक का चक्कर काट-काटकर परेशान हो चुकी जनता को क्या अब जिले के दफ्तरों और अदालतों के चक्कर काटने पड़ेंगे?"
25 तारीख से आवेदन लेना बंद, जनता में असमंजस
जिले में 1 अक्टूबर से लागू होने वाले बदलावों से पहले ही नोटिस बोर्ड पर नई सूची चस्पा कर दी गई है। आरोप है कि 25 तारीख से ही तहसील स्तर पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पुराने व नए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं।
प्रशासन के इस रवैये से उन सैकड़ों आवेदकों के सामने संकट खड़ा हो गया है जिनकी फाइलें पिछले कई हफ्तों से तहसील और ब्लॉक के बीच घूम रही थीं। नए नियम लागू होने के बाद अब उन पुरानी लंबित फाइलों का निपटारा तहसील-ब्लॉक स्तर से होगा या आवेदकों को दोबारा नए सिरे से सिविल कोर्ट की प्रक्रिया अपनानी होगी, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।
अधिवक्ता सतीश कुमार पांडेय ने मांग की है कि जिला प्रशासन जल्द से जल्द इस विषय पर स्थिति साफ करे, ताकि पहले से पेंडिंग आवेदनों के लिए जनता को दर-दर न भटकना पड़े।
संबंधित खबरें
- जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की शानदार जीत
- निर्वाचन आयोग पर कब्जे का आरोप, इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल जुलूस; CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पुलिस से झड़प
- बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार




