कुर्थी जाफर चौकी प्रभारी शिव प्रकाश पाठक और दरोगा हीरालाल पर गिरी गाज
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
फरियादियों से बदसलूकी पर एक्शन, चौकी के दो दरोगा लाइन हाजिर
कुर्थी जाफर चौकी प्रभारी शिव प्रकाश पाठक और दरोगा हीरालाल पर गिरी गाज
कोपागंज (मऊ)। शिकायतकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस महकमे ने सख्त रुख अपनाया है। कोपागंज थाना अंतर्गत कुर्थी जाफर पुलिस चौकी में पदस्थ दरोगा शिव प्रकाश पाठक और हीरालाल को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, चौकी पर आने वाले लोगों के प्रति दोनों दरोगाओं के रवैये को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। विभागीय स्तर पर हुई इस कार्रवाई के जरिए यह साफ संदेश दिया गया है कि थानों और चौकियों में अपनी समस्या लेकर पहुंचने वाले नागरिकों के साथ मर्यादित और संवेदनशील व्यवहार अनिवार्य है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आमजन से सौहार्दपूर्ण व्यवहार और बेहतर तालमेल बनाए रखना हर पुलिसकर्मी का दायित्व है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




