जिलाधिकारी ने जनपद न्यायाधीश एवं पुलिस अधीक्षक के साथ राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश।
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
जिलाधिकारी ने जनपद न्यायाधीश एवं पुलिस अधीक्षक के साथ राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज जनपद न्यायाधीश एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संप्रेक्षण गृह में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा निरुद्ध किशोरों को प्रदान की जा रही अन्य सुविधाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उनमें आवश्यक सुधार लाने तथा सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर के आसपास के स्थलों का भी निरीक्षण किया तथा शासन की मंशा के अनुरूप संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोरों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि किशोरों के रहन-सहन, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए। साथ ही, किशोरों के हितों को ध्यान में रखते हुए संप्रेक्षण गृह में बेहतर एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




