मऊ घोसी कोतवाली से स्थानांतरित हुए छह उपनिरीक्षक, साथियों ने दी भावभीनी विदाई
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
मऊ घोसी कोतवाली से स्थानांतरित हुए छह उपनिरीक्षक, साथियों ने दी भावभीनी विदाई
घोसी (मऊ)
घोसी कोतवाली परिसर में बुधवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हाल ही में स्थानांतरित हुए छह उपनिरीक्षकों को सहकर्मियों और अधिकारियों ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी रवींद्रनाथ राय और अपराध निरीक्षक अमरजीत यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके बेहतरीन कार्यकाल की सराहना की।
इन पुलिस अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण:
स्थानांतरित होने वालों में नदवासराय चौकी प्रभारी अमितेश मिश्रा, अमिला चौकी प्रभारी सूरज सिंह, उपनिरीक्षक रवि कुमार, महिला उपनिरीक्षक जशोदा, अविनाश यादव और सचिन शामिल हैं।
स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया: कोतवाली प्रभारी
समारोह को संबोधित करते हुए कोतवाली प्रभारी रवींद्रनाथ राय ने कहा कि पुलिस सेवा में ट्रांसफर एक रूटीन प्रक्रिया है, जिसके तहत हर कर्मी को अलग-अलग जगहों पर अपनी सेवाएं देने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई तैनाती स्थल पर भी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की बात कही।
अपराध निरीक्षक अमरजीत यादव ने भी इन अधिकारियों के साथ बिताए गए अपने अनुभवों और पलों को साझा किया। इस दौरान पूरे कोतवाली परिसर में आपसी सौहार्द, आत्मीयता और अपनेपन का एक अनूठा माहौल देखने को मिला, जहां सभी पुलिसकर्मियों ने अपने साथियों को शुभकामनाएं देकर विदा किया।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




