18 November 2026
मेमू ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मेमू ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
घोसी (मऊ)। घोसी कोतवाली क्षेत्र के धरौली मोड़ स्थित रेलवे लाइन पर बुधवार सुबह दोहरीघाट-वाराणसी (65121 अप) मेमू ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मानिकपुर हड़हुआ निवासी विजय यादव (40) पुत्र रामजीत यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, विजय सुबह करीब 4 बजे घर से निकले थे। सुबह लगभग 9:30 बजे पोल संख्या 19/21 और 19/19 के बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही घोसी कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




