12 दिसंबर को जनपद मऊ में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
12 दिसंबर को जनपद मऊ में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
दीवानी न्यायालय परिसर में सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा आयोजन
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के तत्वावधान में आगामी 12 दिसंबर 2026, दिन शनिवार को दीवानी न्यायालय, मऊ के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जनपद न्यायाधीश के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन से संबंधित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इसमें मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारित किए जाने योग्य मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम से संबंधित मामले, पारिवारिक एवं वैवाहिक मामले, दीवानी वाद, मेड़बंदी एवं दाखिल-खारिज संबंधी मामले, चकबंदी वाद, उत्तराधिकार संबंधी मामले, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रकरण, भूमि अधिग्रहण वाद, बैंक वसूली संबंधी वाद सहित अन्य सुलह योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों से संबंधित चालान एवं वादों, जैसे विद्युत अधिनियम, पुलिस अधिनियम, मोटरयान अधिनियम, मनोरंजन कर अधिनियम, बाट तथा माप (प्रचालन) अधिनियम, उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिनियम, चलचित्र अधिनियम, आबकारी अधिनियम, गैम्बलिंग एक्ट, नगर निगम एवं नगर पालिका तथा विकास प्राधिकरण से संबंधित चालान, मोबाइल एवं केबल नेटवर्क संबंधी मामलों तथा आरटीओ चालान आदि का भी निस्तारण किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने लंबित एवं सुलह योग्य मामलों का आपसी सहमति से सरल, सुलभ एवं त्वरित निस्तारण कराने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत में सहभागिता करें।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




