नम आंखों से दी गई रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी प्रभारी ऋचा सोनी को विदाई, शहर कोतवाली हुआ स्थानांतरण
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
नम आंखों से दी गई रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी प्रभारी ऋचा सोनी को विदाई, शहर कोतवाली हुआ स्थानांतरण
घोसी, मऊ। रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी घोसी की प्रभारी उपनिरीक्षक ऋचा सोनी का शहर कोतवाली में स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। चौकी परिसर में आयोजित विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों, सम्मानित नागरिकों और पत्रकारों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर नम आंखों से विदा किया।
इस दौरान सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि ऋचा सोनी का व्यवहार हमेशा मिलनसार और सहयोगात्मक रहा। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया। उनके स्थानांतरण से सभी को उनकी कमी महसूस होगी।
उपस्थित लोगों ने कहा कि किसी भी अधिकारी की पहचान उसके पद से ही नहीं, बल्कि उसके व्यवहार और कार्यशैली से भी होती है। ऋचा सोनी ने अपने व्यवहार से लोगों के बीच अच्छी पहचान बनाई। सभी ने उनके नए कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल की कामना की।
विदाई समारोह में उपनिरीक्षक हरेंद्र कुशवाहा, उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक विजयशंकर, हरेंद्र साहनी, अनुराग मिश्रा, इंद्रेश यादव, रूपा सिंह, स्मिता पटेल, दिव्यांसी पटेल, साक्षी सिंह, प्रीति पांडेय, अर्चना, बबली पांडेय, इन्द्र पटेल, राजवंत राय सहित कोतवाली स्टाफ, घोसी के सम्मानित नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भावुक माहौल में विदाई दी।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




