दोहरीघाट पुलिस ने साइबर ठगी के पीड़ित को वापस कराए 49,999 रुपये
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
दोहरीघाट पुलिस ने साइबर ठगी के पीड़ित को वापस कराए 49,999 रुपये
साइबर टीम की तत्परता से पीड़ित के खाते में वापस पहुंची ठगी की पूरी धनराशि
दोहरीघाट, मऊ। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दोहरीघाट पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को 49,999 रुपये वापस कराए। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के कुसुमा निवासी विवेक चौहान पुत्र भानी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने ठगी की पूरी धनराशि होल्ड कराकर 17 नवंबर को पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के नेतृत्व में की गई।
प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने लोगों से अपील की कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी व बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
धनराशि वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर आरक्षी सुनील कुमार, महिला आरक्षी प्रज्ञा शुक्ला एवं आरक्षी अंकित पांडेय शामिल रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




