यातायात माह में दोहरीघाट पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 224 वाहनों का चालान, 6 सीज
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
यातायात माह में दोहरीघाट पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 224 वाहनों का चालान, 6 सीज
तीन सवारी और बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई,
वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
दोहरीघाट, मऊ। यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर दोहरीघाट पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दोहरीघाट कस्बा, गोठा बाईपास, नई बाजार और कोरौली बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 224 वाहनों का चालान किया गया, जबकि छह वाहनों को सीज किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई में तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 25 वाहनों का चालान किया गया। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 193 चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच कर चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। यातायात नियमों की अनदेखी करने से न केवल वाहन चालक बल्कि अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
उन्होंने कहा कि यातायात माह का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। पुलिस द्वारा आगे भी क्षेत्र में चेकिंग और जागरूकता अभियान जारी रखा जाएगा। इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




