पाक कला में भोजन परोसने की कला को छात्राओं ने जाना, प्राचार्य ने किया स्टॉलों का अवलोकन
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
पाक कला में भोजन परोसने की कला को छात्राओं ने जाना, प्राचार्य ने किया स्टॉलों का अवलोकन
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ स्थानीय नगर क्षेत्र के डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं द्वारा पाक कला एवं भोजन को मेहमानों के सामने बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के तौर-तरीकों की बारीकियों को जाना गया।
कार्यक्रम का आयोजन गृह विज्ञान की शिक्षिका जोहरा जमाल, डॉ. अरुणिमा सिंह और ऊष्मा चतुर्वेदी के नेतृत्व में किया गया। छात्राओं ने विभिन्न व्यंजन बनाकर स्टॉल लगाए और उन्हें सजाकर परोसने की कला का प्रदर्शन किया।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शर्वेश पाण्डेय ने छात्राओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि भोजन बनाना ही नहीं, बल्कि उसे मेहमानों के सामने सजाकर बेहतर ढंग से प्रस्तुत करना भी एक कला है, जिससे व्यंजन के स्वाद को चार गुना बढ़ा दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि भोजन बनाते समय स्वाद के साथ-साथ सफाई और सजावट का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। आजकल बाजारों में मिलने वाले पिसे हुए मसालों में स्वाद बढ़ाने के लिएहानिकारक एथनिल ऑक्साइड जैसे हानिकारक केमिकल मिला दिया जाता है, जो खाने में स्वाद तो बढ़ा देता है, लेकिन सेहत पर विपरीत असर डालता है। इसलिए ऐसे उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए। हो सके तो घर पर मसाले तैयार करना चाहिए। कार्यक्रम का अवलोकन करने वालो में प्रो. कंचन राय, प्रो. चन्द्र प्रकाश राय, डॉक्टर दिनेश कुमार श्रीवास्त, डॉ. योगेंद्र नाथ चौबे, डॉ. विशाल जायसवाल, डॉ राम प्रताप मिश्र, डॉ प्रतिभा गुप्ता, जहाँ अफरोज,के अलावा संजना आकृति मधुबाला, शबा, रेशमा अनुष्का साधना आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




