मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार, माननीय न्यायालय के सुपुर्द
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार, माननीय न्यायालय के सुपुर्द
मऊ जनपद के पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घोसी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 467/26, धारा 85, 80(2), 103(1) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के अंतर्गत वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पति और पत्नी दोनों शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
सुरेश चौहान (पुत्र स्व. रघुनाथ चौहान, निवासी- डेराघाट भिखारीपुर, थाना कोतवाली घोसी, जनपद मऊ)
सुषमा (पत्नी सुरेश चौहान, निवासी- डेराघाट भिखारीपुर, थाना कोतवाली घोसी, जनपद मऊ)
अपराधिक इतिहास
मुकदमा अपराध संख्या467/26
धाराएं 85, 80(2), 103(1) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट (दहेज प्रतिषेध अधिनियम)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
श उ०नि० महबूब अली
कां० अमित कुमार
महिला आरक्षी दिव्यांशी पटेल
गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए रिमांड हेतु न्यायालय भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




