मऊ दिव्यांशु त्रिपाठी की सड़क दुर्घटना में मौत पर ब्राह्मण विकास परिषद ने जताया गहरा शोक, पुलिस से ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
मऊ दिव्यांशु त्रिपाठी की सड़क दुर्घटना में मौत पर ब्राह्मण विकास परिषद ने जताया गहरा शोक, पुलिस से ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ
ब्राह्मण विकास परिषद के संरक्षक राम जी उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उमापुर निवासी बांके तिवारी के आवास पर पहुंचकर उनके दामाद दिव्यांशु त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दुखद घड़ी में उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंचे बांके तिवारी और उनके परिवार को सभी ने ढांढस बंधाया तथा ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से अमरनाथ मिश्रा, जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय, गोपाल तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, घनश्याम दुबे, विनोद तिवारी, विद्याधर तिवारी, पंकज कुमार तिवारी, राकेश कुमार तिवारी, अमित पांडेय और गौरव तिवारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रशासन की भूमिका और लापरवाही पर आक्रोश
ब्राह्मण विकास परिषद मऊ के जिला अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के वक्त डॉ. एस.के. उपाध्याय, संजय कुमार उपाध्याय और पूर्व विधायक विजय राजभर ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कर दिव्यांशु त्रिपाठी को जिला अस्पताल पहुंचाया था।
हालांकि, परिषद ने जनपद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि नो-एंट्री के समय में तेज रफ्तार ट्रक के संचालन के कारण यह दुर्घटना हुई, जो पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है। परिषद ने मांग की है कि गाजीपुर तिराहे के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दुर्घटना करने वाले ट्रक और उसके चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए तथा अभियोग पंजीकृत किया जाए।
चेतावनी
ब्राह्मण विकास परिषद ने स्पष्ट किया है कि यदि पुलिस प्रशासन ने इस मामले में सहयोग नहीं किया और उचित कार्रवाई नहीं की, तो परिषद न्याय के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया और आंदोलन का मार्ग अपनाने के लिए बाध्य होगी।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




