मऊ में पहली बार मदरसे के अरबी तालीम हासिल करने वाले बच्चों के लिए अनोखी इल्मी पहल, 1000 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
3 मिनट पढ़ें
मऊ में पहली बार मदरसे के अरबी तालीम हासिल करने वाले बच्चों के लिए अनोखी इल्मी पहल, 1000 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा
एम.ए.ए. फाउंडेशन का इल्मी मुकाबला शानदार कामयाबी के साथ संपन्न, विजेताओं और पुरस्कार वितरण समारोह का ऐलान जल्द
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ। जनपद मऊ में शिक्षा और बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक खास और ऐतिहासिक पहल करते हुए एम.ए.ए. फाउंडेशन की ओर से आयोजित इल्मी मुकाबला शानदार कामयाबी के साथ संपन्न हो गया। इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह रही कि मऊ में पहली बार विशेष रूप से मदरसों में अरबी की तालीम हासिल कर रहे बच्चों और बच्चियों के लिए इस तरह का इल्मी मुकाबला आयोजित किया गया, जिसमें केवल मदरसों के अरबी पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक बच्चों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेकर अपनी इल्मी काबिलियत, मेहनत और शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में बच्चों की भागीदारी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों और बच्चियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मंच प्रदान करना, उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना और उनकी बौद्धिक क्षमता को निखारना था। साथ ही यह संदेश देना था कि प्रतिभा किसी एक शिक्षण संस्थान या शिक्षा पद्धति तक सीमित नहीं होती, बल्कि हर बच्चे को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए।
एम.ए.ए. फाउंडेशन के चेयरमैन जमाल अख्तर अर्पण ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों, मदरसों के जिम्मेदारों, असातिज़ा-ए-किराम और अभिभावकों का दिल से शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने कहा कि मऊ में पहली बार मदरसों के अरबी पढ़ने वाले बच्चों और बच्चियों के लिए इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करना फाउंडेशन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। एक हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी ने हमारे हौसले को और मजबूत किया है। हमारा मकसद सिर्फ प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए नए अवसर पैदा करना है।
उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। बच्चों को चाहे जिस भी शिक्षा पद्धति से ज्ञान प्राप्त हो रहा हो, उनकी प्रतिभा को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।
विजेताओं और पुरस्कार वितरण समारोह का ऐलान जल्द
एम.ए.ए. फाउंडेशन की ओर से जानकारी दी गई कि प्रतियोगिता के परिणाम, विजेताओं के नाम और पुरस्कार वितरण समारोह (Prize Distribution Ceremony) की तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
फाउंडेशन की इस पहल को मदरसों के बच्चों की प्रतिभा को एक मंच देने और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
एम.ए.ए. फाउंडेशन का पैगाम
हर बच्चे में है एक खास हुनर बस उसे पहचानने और निखारने की ज़रूरत है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




