अस्था का पर्व छठ पर घाटों पर उमड़ा जनसैलाब
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
3 मिनट पढ़ें
अस्था का पर्व छठ पर घाटों पर उमड़ा जनसैलाब
इंदारा।छठ को लेकर रविवार को लोगों में श्रद्धा का भाव दिखा। इस बीच क्षेत्र के इंदारा, कसारा,महुआर,रईसा,अदरी, बाड़ा, शाहपुर,अलीनगर सहित तमाम छठ घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तमाम छठ घाटों पर श्रद्धा व भक्ति के इस संगम से माहौल में भक्ति का रस घुला रहा। उदीयमान भास्कर को अर्घ्य दिए जाने के साथ ही मंगलवार को चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत का समापन हो जाएगा।
रविवार को ग्रामीण इलाके में मौजूद छठ घाटों पर व्रत धारण करने वाली महिलाएं छठ गीत गाती पहुंची। इस बीच व्रत धारण करने वाली महिला ने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचकर छठी मईया व भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की। शाम के चार बजे से ही पूजा अर्चना का यह दौर प्रारंभ हो गया।शाम तक तमाम छठ घाटों पर महिलाएं पूजा अर्चना में लगी रहीं।भगवान सूर्य के अस्त होने के समय महिलाओं ने उन्हें अर्घ्य अर्पित किया।इस बीच परिवार के सभी सदस्य भी पूजा अर्चना के दौरान बनाए गए घाट पर मौजूद रहे। छठ पूजा के दौरान महिलाओं द्वारा गाए जा रहे छठी मइया के गीतों से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय रहा। मान्यता व पौराणिक कथाओं के अनुसार सूर्य षष्ठी की उपासना का अलग महत्व है। पुत्र की रक्षा,उन्नति एवं सुख व शांति के लिए माताएं अस्ताचल व उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत को पूरा करती हैं।
दोपहर तक चलती रही खरीदारी
--------------------------------
इंदारा।छठ को लेकर सोमवार को दोपहर तक लोग खरीदारी करते देखे गए। छठ पूजा को लेकर बाजार में सामानों की खरीद में एक ओर जहां लोग लगे रहे वहीं दूसरी ओर कोसी पूजन के लिए ईंख के इंतजाम में परिवार के बढ़े बुजुर्ग लगे दिखे। शाम के चार बजे तक कोसी पूजन को लेकर लोग दूर दराज के इलाकों से ईंख लेकर आते दिखे।
-------------------------------
रात में घरों में किया गया कोसी पूजन
इंदारा। रविवार की शाम अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिए जाने के बाद रात में महिलाओं ने घरों में कोसी का पूजन किया। पूरी रात महिलाओं ने अपने घर में बेदी बनाकर छठी मइया की पूजा अर्चना की। इस बीच घरों में भी छठी मईया के गीत के कारण माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर इंदारा गांव स्थित छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया। जिसमें गुब्बारे सुंदर लाईट,डोनकैमरा व देवी जागरण का सुंदर आयोजन किया गया था। जिसमें लोकगीत गायक मनोहर पान्डेय उफ देवा ने अपनी गीतों के माध्यम से लोगों को खूब झूमया।इस अवसर पर मुख्य रूप से अरविंद सिंह सुनील सिंह,शेषनाथ गुप्ता,मनोज सिंह,राम जी सिंह,ईश्वरचंद्र पांडेय,रामबहादुर सिंह,अखिलेश सिंह, सत्यानंद सिंह,राजेन्द्र सिंह,सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




