छठ व्रतियों को शाल भेंटकर स्वदेश सिंह ने लिया आशीर्वाद
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
छठ व्रतियों को शाल भेंटकर स्वदेश सिंह ने लिया आशीर्वाद
करहां (मऊ) : लोक आस्था के महापर्व छठ पर भदीड़ गांव में सेवा और सम्मान की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स एवं जीएनआईओटी संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह रौशन ने रविवार की शाम गांव के छह प्रमुख छठ घाटों पर पहुंचकर 350 व्रती महिलाओं को शाल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने व्रती माताओं के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और उनके त्याग, तपस्या एवं अटूट आस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया।
अपनी जन्मभूमि से गहरा जुड़ाव रखने वाले स्वदेश सिंह गांव के विकास और सामाजिक कार्यों में लगातार योगदान देते रहे हैं। गांव के मुख्य द्वार के निर्माण, देवालयों के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पिछले वर्ष उन्होंने 240 व्रती महिलाओं को साड़ी भेंट की थी। इस बार 350 महिलाओं को शाल समर्पित कर सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया।
इस दौरान शिव मंदिर उत्तरी पट्टी, सोनौरा, इंटर कालेज सरोवर, टेनुआ कुटी, बंटी पोखरा और पटहिया जलाशय पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह सिसोदिया, अभिषेक सिंह टिंकू, आशुतोष सिंह, इंद्रसेन, विनीत सिंह, शशि प्रताप, निशांत कुमार, रोहित सिंह, अमरजीत कन्नौजिया, इंद्रेश प्रजापति, चंदन कुमार, रंचक राजभर, शौर्य सिंह राणा और अधिवक्ता दिव्यांशु सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




