छठ पूजा की तैयारियों को लेकर एसडीएम घोसी ने मातेश्वरी धाम घाट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
छठ पूजा की तैयारियों को लेकर एसडीएम घोसी ने मातेश्वरी धाम घाट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ (दोहरीघाट)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) घोसी अशोक कुमार सिंह ने दोहरीघाट थाना प्रभारी (इंस्पेक्टर) के साथ ग्राम बहादुरपुर स्थित मातेश्वरी धाम घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान एसडीएम ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और स्थानीय कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पर्व से पूर्व घाट की समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा गहरे पानी की ओर जाने से रोकने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और संकेतक बोर्ड लगाए जाएं।
इसके अतिरिक्त, सुरक्षा के दृष्टिगत घाट पर गोताखोरों और नावों की व्यवस्था करने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के भी निर्देश दिए गए। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




