थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना दक्षिण टोला में की जनसुनवाई, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना दक्षिण टोला में की जनसुनवाई, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
सतीश कुमार पाण्डेय
थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ थाना दक्षिण टोला में जनसुनवाई की। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त हुईं। इस पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर संबंधित मामलों में मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने तथा शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संतोषजनक ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में दोनों विभाग आपसी समन्वय के साथ मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा लें तथा शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
इस दौरान संबंधित थाना क्षेत्र के राजस्व विभाग के कर्मचारी, थानाध्यक्ष एवं थाने के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




