जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती,
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती,
पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राजमंगल यादव का हुआ भव्य स्वागत
मऊ। आज दिनांक 14 नवम्बर 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्रिय चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष श्री राजमंगल यादव जी के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री राजमंगल यादव जी को पुनः जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास की मजबूत नींव दी। बच्चों के प्रति उनके विशेष प्रेम के कारण ही उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमें उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से ओमप्रकाश ठाकुर, सोहैल नोमानी, उदय प्रताब राय, हफीजुर्रहमान अंसारी, रामकेश सिंह पटेल, कैलाश चौहान, सचिता नन्द राय, अवनीश यादव, विनय गौतम, सुरेश राजभर, प्रेम शिला, सरोज पांडेय भारी संख्या उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




