न्यू रोज कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बाल मेले में बच्चों ने बनाए तरह-तरह के व्यंजन
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
न्यू रोज कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बाल मेले में बच्चों ने बनाए तरह-तरह के व्यंजन
पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह
दोहरीघाट (मऊ)। क्षेत्र के गोठा बाजार स्थित न्यू रोज कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में बाल मेले का आयोजन हुआ किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मेले में बच्चों द्वारा तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए गए, जिनकी आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बाल मेले में बच्चों की रचनात्मकता, उत्साह और प्रतिभा देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अविनाश कुमार शर्मा ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं बच्चों के प्रति विशेष प्रेम को याद किया गया। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में आयोजित मेले ने बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया।
मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा बनाए गए व्यंजनों को देखकर शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने उनकी सराहना की। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग, रचनात्मकता और व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अविनाश कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक एवं व्यवहारिक गतिविधियां भी अत्यंत आवश्यक हैं। बाल दिवस बच्चों के प्रति प्रेम, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लेने का दिन है। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनके अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश शुक्ला राम सिंह शिव कुमार गुप्ता आरती गुप्ता पल्लवी वर्मा ममता कुमारी अर्चना राय रवि यादव संजय यादव अखिलेश यादव अमरजीत शर्मा नीरज चौरसिया धीरज शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बाल दिवस के आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




