जिलाधिकारी ने दोहरीघाट स्थित विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत दिए आवश्यक निर्देश
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
जिलाधिकारी ने दोहरीघाट स्थित विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत दिए आवश्यक निर्देश
सतीश कुमार पाण्डेय
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज दोहरीघाट स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर छठ पूजा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा तथा भीड़भाड़ को सुव्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने तथा घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाएं प्रशासन की प्राथमिकता हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




