भाजपा किसान मोर्चा मऊ के नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों का हुआ भव्य सम्मान
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
भाजपा किसान मोर्चा मऊ के नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों का हुआ भव्य सम्मान
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ। नगर स्थित जिला पंचायत सभागार में भाजपा किसान मोर्चा मऊ के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों के स्वागत और परिचय के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरीशनारायण राय, वरिष्ठ नेता सचिंद्र सिंह और संतोष पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को माल्यार्पण कर तथा बुके व डायरी भेंट कर सम्मानित किया।
सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं: रामाश्रय मौर्य
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने सभी पदाधिकारियों से आगामी चुनावों के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर जनसंपर्क कर पार्टी के जनाधार को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं—जैसे किसान सम्मान निधि, निजी नलकूपों को निःशुल्क बिजली, पर्याप्त विद्युत आपूर्ति तथा खाद-बीज की उपलब्धता—की जानकारी किसानों तक पहुंचाएं और उन्हें यह विश्वास दिलाएं कि भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी है।
इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान पर जोर देते हुए कहा कि छूटे हुए लोगों और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम 'फार्म-6' भरवाकर मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करें, और यह भी सुनिश्चित करें कि सूची में कोई फर्जी (बोगस) नाम न रहे। गिरीशनारायण राय
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरीशनारायण राय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे वर्तमान समय में किसानों को होने वाली खाद और बीज की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में आगे बढ़कर मदद करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन द्वारा जनपद में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ऐसे में कार्यकर्ता सतर्क रहें और कहीं भी कालाबाजारी न होने दें। उन्होंने सभी से संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित रहने की अपील की। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता सचिंद्र सिंह और संतोष पाण्डेय ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर रामबिलास चौहान, विश्वनाथ विश्वकर्मा, अशोक श्रीवास्तव, मो. फरहान, रामसूरत चौहान, अशोक राजभर, ओंकार सिंह, रामाधीन पाण्डेय, सुधाकर सिंह, कन्हैया चौहान, सूरज और अवनीश पाठक सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




