श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन भक्ति, ज्ञान और वैराग्य पर हुई चर्चा
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन भक्ति, ज्ञान और वैराग्य पर हुई चर्चा
कथा वाचक आचार्य पण्डित विजय शंकर जी महाराज ने भागवत कथा के महात्म पर की चर्चा
सतीश कुमार पाण्डेय
कोपागंज ब्लॉक के भैरोपुर फत्तेपुर में चल रहे सप्त दिवसीय भागवत कथा में श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक आचार्य पण्डित विजय शंकर जी महाराज उर्फ राजेश जी ने भक्ति मार्ग में ज्ञान व वैराग्य पर चर्चा करते हुए कहा कि भक्ति के बिना ज्ञान अधूरा है और वैराग्य के बिना भक्ति टिकती नहीं।
उन्होंने कहा कि भक्ति माता के दो पुत्र ज्ञान और वैराग्य वृद्ध हो गए थे, जब नारद जी ने भक्ति से भेंट की। भक्ति ने कहा कि मेरे पुत्र बूढ़े हो गए, मैं युवती हूँ। तब नारद जी ने भागवत कथा के श्रवण से ज्ञान-वैराग्य को पुनः युवा करने का उपाय बताया। इसका अर्थ है कि जब तक कथा श्रवण नहीं होगा, तब तक ज्ञान और वैराग्य में नवीनता नहीं आएगी। नारद जी को भागवत के महात्म के बारे में सनद कुमार जी के द्वारा बताया गया था जिसे उन्होंने भक्ति मां को बतलाए
महाराज जी ने कहा कि कलियुग में केवल भक्ति ही मनुष्य को भवसागर से पार करा सकती है। ज्ञान अहंकार लाता है, वैराग्य अकेलापन लाता है, लेकिन भक्ति दोनों को प्रेम में बदल देती है। इसलिए जीवन में भक्ति को सबसे ऊपर रखना चाहिए।
कथा के दौरान भक्तों ने भजनों पर जमकर झूमकर आनंद लिया।
विदित हो कि कथा से पूर्व कथा के मुख्य यजमान जगरनाथ चौहान व उनके सु पुत्र डॉक्टर राजेश चौहान के निज आवास पर कथावाचक के साथ आज़मगढ़ के प्रकांड विद्वान पण्डित विनोद पाठक रविंद्र मिश्रा पंडित संजय दुबे, काशी के विद्वान पण्डित अनुराग पाठक बलदाऊ जी के द्वारा श्रीमद भागवत पुराण के 18हजार श्लोको का वाचन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर त्रिभुवन चौहान, पृथ्वी चौहान, राजा सिंह, रजत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




