2027 के चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी आम आदमी पार्टी, गठबंधन हुआ तो ठीक, नहीं तो अपने दम पर लड़ेगी चुनाव — विक्रम जीत सिंह
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
21 नवंबर को मऊ आएंगे सांसद संजय सिंह, मधुबन के गांधी मैदान में करेंगे जनसंवाद
2027 के चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी आम आदमी पार्टी, गठबंधन हुआ तो ठीक, नहीं तो अपने दम पर लड़ेगी चुनाव — विक्रम जीत सिंह
मऊ के विकास, वोट चोरी और बाढ़-कटान जैसे मुद्दे संसद तक उठाए जाएंगे — सर्वेश मिश्रा
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी 21 नवंबर को मधुबन विधानसभा क्षेत्र के गांधी मैदान, पाती में दोपहर 12 बजे विशाल जनसंवाद सभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर आज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संजय सिंह जी के प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
सर्वेश मिश्रा ने कहा कि मऊ जनपद त्याग और बलिदान की ऐतिहासिक धरती है, लेकिन आज भी यहां विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और बाढ़-कटान जैसी समस्याएं गंभीर हैं। इन जनसमस्याओं के साथ वोट चोरी एवं लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को भी सांसद संजय सिंह जी के माध्यम से संसद और जनमंच पर मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और आम नागरिकों से जनसंवाद सभा में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांगें रखने की अपील की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य विक्रम जीत सिंह ने कहा कि मऊ की धरती पर जनता की आवाज को संसद में बुलंद करने वाले सांसद संजय सिंह जी का आगमन हम सभी के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। उनका स्वागत करते हुए हम आशा करते हैं कि मऊ की वर्षों से उपेक्षित जनसमस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई आवाज मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी, संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ेगी। गठबंधन हो या न हो, पार्टी अपने दम पर मजबूती से चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। अब हमारा लक्ष्य मऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत कर जनता के बुनियादी मुद्दों को राजनीति के केंद्र में लाना है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला महासचिव ए.के. सहाय, अविनाश सिंह 'लाला', अवधेश मौर्य, जयकिशुन प्रधान, कृष्ण मोहन सिंह सहित पार्टी के अन्य साथी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




