यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस
बैंकिंग सेवाओं में विश्वास, नवाचार और उत्कृष्टता के 108 वर्षों का गौरवशाली सफर
सतीश कुमार पाण्डेय
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 11 नवंबर, 2026 को अपना 108वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। इस अवसर पर बैंक की गौरवशाली परंपरा, उपलब्धियों तथा बैंकिंग सेवाओं में विश्वास, नवाचार और उत्कृष्टता के 108 वर्षों के सफर को रेखांकित करते हुए नगर पालिका, सामुदायिक हॉल, मऊ में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।ज्ञातव्य है कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 11 नवंबर, 1919 को हुई थी। स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित ग्राहकगण, मऊ क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी, बैंक कर्मचारी, ग्राहक, पेंशनभोगी, मूल्यवान हितधारक एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर बैंक द्वारा ग्राहकों की सुविधा एवं बैंकिंग सेवाओं को अधिक सरल, सुगम और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से 10 नए उत्पाद एवं डिजिटल सेवाएं भी लॉन्च की गईं। इनमें कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट, यूनियन व्हीकल अगेंस्ट एफडी, यूपीआई के साथ चार उत्पादों का एकीकरण, डिजिटल लॉकर एप्लीकेशन, कस्टमर मैनेजमेंट पोर्टल, तत्काल एनपीएस, एम-पासबुक, यूनियन ईज के माध्यम से पीपीएफ पर ऋण, डिजिटल सॉल्वेंसी सर्टिफिकेट तथा यूनियन ईज से जुड़ा नया रिटेल बैंकिंग पोर्टल शामिल हैं। बैंक ने अपनी पहुंच एवं ग्राहक सेवाओं को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में 108 नई शाखाएं खोलने की भी घोषणा की। इनमें पूर्वोत्तर क्षेत्र में 25, सामान्य व्यवसाय क्षेत्र में 51, युवा वर्ग के लिए 16, विशिष्ट स्टार्टअप के लिए 9 तथा कृषि मूल्य श्रृंखला के लिए 7 शाखाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बैंक ने राष्ट्रीय रक्षा कोष में 11.17 करोड़ रुपये का योगदान दिया। वहीं, विभिन्न कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के अंतर्गत 13.72 करोड़ रुपये का योगदान भी किया गया। समारोह के माध्यम से बैंक ने अपनी समृद्ध विरासत एवं उपलब्धियों का उत्सव मनाने के साथ-साथ ग्राहक-केंद्रित सेवाओं, तकनीकी नवाचार, वित्तीय समावेशन और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




