एसपी ने थाना रामपुर का किया औचक निरीक्षण, नवनिर्मित भवन की गुणवत्ता भी परखी
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
एसपी ने थाना रामपुर का किया औचक निरीक्षण, नवनिर्मित भवन की गुणवत्ता भी परखी
अभिलेखों को समय से अपडेट रखने और फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के दिए निर्देश
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र ने बुधवार को थाना रामपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय में त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी अभिलेखों को समय से अद्यतन रखने तथा गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीटर से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, पुलिस बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, शौचालय और थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षियों को निर्देश दिया कि महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनें और उनके निस्तारण के बाद नियमित रूप से फीडबैक भी लें।
इस दौरान एसपी ने थाने पर मौजूद फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिसकर्मियों को शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने थाना रामपुर के नवनिर्मित भवन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।इस मौके पर थानाध्यक्ष रामपुर सुनील कुमार सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




