जनपद के समस्त गो-आश्रय स्थलों में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ गोवर्धन पूजा कार्यक्रम
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
जनपद के समस्त गो-आश्रय स्थलों में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ गोवर्धन पूजा कार्यक्रम
सतीश कुमार पाण्डेय
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आज दिनांक 10 नवम्बर, 2026 को जनपद मऊ के समस्त गो-आश्रय स्थलों में विधिवत गौ-पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी गो-आश्रय स्थलों में विशेष साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम के दौरान गोवंशों को गुड़, केला एवं हरा चारा खिलाकर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की गई। जनपद के प्रमुख गो-आश्रय स्थलों चंद्रापार, जमीन हाजीपुर, सियरही बर्जला, कुतुबपुर, सिद्धा अहिलासपुर, तिलस्वां, सरयाँ, जसरा, धर्मसीपुर, नसीरपुर कुशहाँ, कुडवा, रणवीरपुर, केशोपुर सुल्तानीपुर, मिर्जापुर, पिंजरा, नगर पंचायत घोसी, दोहरीघाट, गायघाट, मधुबन एवं चिरैयाकोट सहित जनपद के समस्त गो-आश्रय स्थलों में गौ-पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य गोवंशों के प्रति सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करना तथा उनके प्रति समाज में संवेदनशीलता एवं जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में संबंधित गो-आश्रय स्थलों के प्रभारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए गोवंशों की सेवा एवं देखभाल की। इस प्रकार जनपद के सभी गो-आश्रय स्थलों में गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, स्वच्छता एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




