बाइक सवार युवकों ने गल्ला व्यापारी को घायल कर एक लाख अस्सी हज़ार रुपए छीने।
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
बाइक सवार युवकों ने गल्ला व्यापारी को घायल कर एक लाख अस्सी हज़ार रुपए छीने। सतीश कुमार पाण्डेय
कोपागंज मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी गल्ला व्यापारी ने पुलिस को प्राथना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराया कि एक दिन पूर्व सोमवार को अनाज खरीदने जाने के दौरान भेलाबाध पुल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट घायल कर दिया और पाकेट में रखे एक लाख अस्सी हज़ार छिन कर भाग गए। पुलिस प्राथना पत्र के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। चंदन पुरा मोहल्ला निवासी सर्वजीत गुप्ता गल्ला व्यापारी है। सोमवार को साढे़े ग्यारह बजे दिन में बाइक से मूंग मांस अपने जान पहचान के किसान के यहां चावल खरीदने के लिए जा रहा था। उसके पास तौलने के लिए कांटा और 20-25 खाली बोरी और पास में एक लाख अस्सी हज़ार रुपए नगद भी थे। गल्ला व्यापारी जैसे ही स्थानीय थाना क्षेत्र के भेलाबाध पुल के पास सुनसान सड़क पर पहुंचा पीछे से मुंह बांधे बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक रूकने का इशारा किया। जैसे ही गल्ला व्यापारी ने बाइक की गति थोडी़ हल्की किया एक युवक ने उसके सिर पर किसी नुकुली वस्तु से हमला कर लहुलुहान कर दिया। अभी गल्ला व्यापारी कुछ समझ पाता तीनों युवकों ने लात घुसो से मारने लगे। मारपीट के दौरान गल्ला व्यापारी बाइक लेकर नीचे गिर गया। इसी दौरान मुंह बांधे तीनों युवकों ने घायल गल्ला व्यापारी के पाकेट में रखे एक लाख अस्सी हजार रुपए छीन भाग गए। गल्ला व्यापारी ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपी युवक उसके भाई और भतीजे का नाम लेकर मार रहे थे । पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपी युवकों की तलाश में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




