5000 मीटर की रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यासागर ने जमाया साइकिल पर कब्जा
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
5000 मीटर की रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यासागर ने जमाया साइकिल पर कब्जा
दीपावली के पावन पर्व पर जय बुढ़वा बाबा ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ। दयानंद इंटर कॉलेज इटैली के ग्राउंड में रविवार को जय बुढ़वा बाबा ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्रमशः 1600 मी 3000 मी और 5000 मी का दौड़ रखा गया जिसमें प्रतिभा करने के लिए पड़ोसी जनपद सहित बिहार के धावकों ने भी भाग लिया।
रविवार को दीपावली के पावन पर्व पर जय बुढ़वा बाबा ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा नेता शक्ति सिंह ने 1600 मीटर दौड़ का फीता काट व प्रतियोगियों से परिचय प्राप्त कर किया। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता सुजीत सिंह ने 3000 मीटर दौड़ का शुभारंभ कराया। साथ ही 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ आलोक सिंह व अशोक सिंह ने दौड़ का शुभारंभ कराया। बालिका वर्ग में क्रमशः अर्चना,मुस्कान और अंतिमा ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर के बालक वर्ग में क्रमशः दिलीप सैनी लोहा यादव और किशन राजभर ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर बालक वर्ग में क्रमशः राहुल यादव ऋषि व विष्णु राजभर ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया और साथ ही आयोजन का मुख्य आकर्षण 5000 मीटर की रेस में विद्यासागर ,सत्यम और अनिल ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल मेडल व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया वहीं द्वितीय व तृतीय स्थान के विजेताओं को पंखा प्रेस मेडल व नगद इनाम से नवाजा गया। दयानंद इंटर कॉलेज के फील्ड में हजारों की संख्या में खेल प्रेमी धारकों का उत्साहवर्धन करते रहे। कार्यक्रम के आयोजक अंशुमान सिंह विशाल व सुजीत सिंह टिंकू ने सभी के प्रति आभार जताया।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




