विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों के संशोधित कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित।
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों के संशोधित कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित।
सतीश कुमार पाण्डेय
अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निम्नलिखित तिथियां निर्धारित की गई हैं। तिथि-वार संशोधित कार्यक्रम निम्नवत है। 02 नवंबर 2026 तक – मतदान स्थलों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इस कार्य की पूर्व निर्धारित तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 17 नवंबर 2026 – एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन किया जाएगा। 17 नवंबर 2026 से 16 दिसंबर 2026 तक – निर्वाचक नामावलियों में नाम सम्मिलित कराने, संशोधन कराने तथा नाम हटवाने के संबंध में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 28 दिसंबर 2026 तक – प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 04 जनवरी 2027 – निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस तिथि में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं, जिससे निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




