राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) में जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रविंदर कौर सैनी ने किशोर बंदियों के साथ मनाई दीपावली,मिठाई एवं फल वितरित कर दीं शुभकामनाएं
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) में जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रविंदर कौर सैनी ने किशोर बंदियों के साथ मनाई दीपावली,मिठाई एवं फल वितरित कर दीं शुभकामनाएं
सतीश कुमार पाण्डेय
दीपावली के पावन पर्व पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की पत्नी रविंदर कौर सैनी ने राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) में निरुद्ध किशोरों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने संप्रेषण गृह में उपस्थित 127 किशोरों के बीच मिठाई एवं फल वितरित कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान किशोरों ने रविंदर कौर सैनी के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा भजन सुनाकर उत्सव के माहौल को भावपूर्ण बना दिया। सैनी ने किशोरों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने तथा बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की सदस्य एवं उप जिलाधिकारी सदर कुंवर सचिन सिंह की पत्नी जागृति सिंह भी उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया एवं उप जिलाधिकारी सदर कुंवर सचिन सिंह की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम ने किशोरों के बीच अपनत्व, उत्साह एवं खुशियों का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं सदस्य ने सभी किशोरों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में नई आशा, ऊर्जा एवं सकारात्मक बदलाव आने की कामना की।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




