घोसी, मऊ प्रेम प्रसंग के विवाद में 200 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, सिपाही की सूझबूझ से बची जान
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
घोसी, मऊ प्रेम प्रसंग के विवाद में 200 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, सिपाही की सूझबूझ से बची जान
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ: जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नदवासराय मोड़ सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शादी की बात से नाराज एक युवती प्रेम प्रसंग के चलते लगभग 200 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अद्वित्तीय साहस का परिचय देते हुए युवती को सकुशल नीचे उतार लिया।
घटना का विवरण
दिनांक 08.11.2026 को दादनपुर अहिरौली (थाना घोसी, जनपद मऊ) निवासी सुबोध राजभर की पुत्री दिव्या राजभर, प्रेम प्रसंग के मामले में परिजनों द्वारा शादी की बात तय किए जाने से नाराज हो गई। नाराजगी के चलते वह घोसी थाना क्षेत्र के नदवासराय मोड़ / सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई।
सिपाही की बहादुरी
घटना की सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना घोसी के कांस्टेबल राजवंत राय ने अद्वित्तीय साहस और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए बिना किसी देरी के करीब 200 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ाई की और युवती दिव्या राजभर को समझा-बुझाकर पूरी तरह सुरक्षित एवं सकुशल नीचे उतार लिया।
वर्तमान स्थिति
पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद थाना प्रांगण में उसकी माता सुनीला देवी के साथ बैठाकर उसकी काउंसलिंग (परामर्श) की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मामले का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जा सके। पुलिस की इस तत्परता और सिपाही की बहादुरी की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




