श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति और उल्लास के साथ हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति और उल्लास के साथ हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ
फातिमा चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर में श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ भव्य धार्मिक कार्यक्रम
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ। श्री हनुमान जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के फातिमा चौक स्थित मां दुर्गा जी के मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हनुमान जी महाराज के महामंत्र के सामूहिक जप से हुआ। इसके पश्चात संगीतमय श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया।
सुंदरकांड पाठ के दौरान श्री हनुमान जी महाराज के अद्भुत पराक्रम, शौर्य, समर्पण, सेवाभाव और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति का वीर रस में भावपूर्ण वर्णन किया गया। भक्तिमय प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और उनके हृदय में भक्ति एवं आस्था के भाव जागृत किए।
इस अवसर पर अजय मिश्र ने हनुमान जन्मोत्सव से जुड़ी दो-दो जन्म दिवसों की मान्यताओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को बताया। कार्यक्रम के अंत में सूरज सिंह एवं सुनील चौबे ने अपने मनमोहक एवं मधुर स्वरों में संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रशेखर अग्रवाल, राम दुलारे चौहान, डॉ. राम गोपाल गुप्त, ऋषिकेश पांडेय, रिंकू मिश्रा, अजय गुप्ता, मनोज तिवारी, अखिलेश यादव, अशोक यादव, राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह, अरुण वर्मा, ध्रुव कुमार गुप्ता, अनिल शर्मा, सुशील जायसवाल, प्रमोद शर्मा, विकास विश्वकर्मा, अजीत वर्मा एवं आशीष प्रजापति दुर्गा मंदिर के पुजारी शुभम मिश्रा सहित सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन श्री हनुमान जी महाराज के जयकारों और श्रद्धालुओं की मंगलकामना के साथ भक्तिमय वातावरण में हुआ।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




