शीतलहर एवं कोहरे के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
शीतलहर एवं कोहरे के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश
सतीश कुमार पाण्डेय
आगामी शीतलहर एवं कोहरे के दृष्टिगत राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों तथा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड एवं निर्माण खंड), पीडब्ल्यूडी, सहायक परिवहन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस यातायात तथा एनएचएआई के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी निर्देशों के अनुसार शीतलहर एवं घने कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सड़क संकेतकों एवं रिफ्लेक्टिव चिह्नों का नवीनीकरण कराया जाए। सड़कों पर सफेद पट्टियों को स्पष्ट एवं दुरुस्त कराया जाए तथा क्रॉसिंग एवं जंक्शन (चौराहों) पर यातायात संकेतकों का उचित चिह्नांकन सुनिश्चित किया जाए, जिससे कोहरे के दौरान वाहन चालकों को मार्ग की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
इसके अतिरिक्त प्रमुख मार्गों पर पेट्रोलिंग एवं रेस्क्यू वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, अत्यधिक कोहरे की स्थिति में वाहनों की गति सीमा कम कराने तथा अनफिट एवं जुगाड़ से निर्मित वाहनों के संचालन पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन एवं वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने पर भी जोर दिया है, जिससे कोहरे के दौरान सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई करें।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




