खतौनी संशोधन के लिए बार-बार तहसील का चक्कर लगा रहे शिकायतकर्ता को जनसुनवाई के दौरान ही उपलब्ध कराई गई संशोधित खतौनी।
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने तहसील मधुबन में की जनसुनवाई, 87 शिकायतें प्राप्त, 15 का मौके पर निस्तारण
खतौनी संशोधन के लिए बार-बार तहसील का चक्कर लगा रहे शिकायतकर्ता को जनसुनवाई के दौरान ही उपलब्ध कराई गई संशोधित खतौनी।
सतीश कुमार पाण्डेय
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने तहसील मधुबन में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 5 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की टीमें मौके पर भेजी गईं।
प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 56 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इसके अतिरिक्त चकबंदी विभाग की 18, पुलिस विभाग की 7 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
जनसुनवाई के दौरान एक ऐसा प्रकरण भी सामने आया, जिसमें शिकायतकर्ता खतौनी संशोधन के लिए बार-बार तहसील के चक्कर लगा रहा था। जिलाधिकारी ने प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही खतौनी में आवश्यक संशोधन कराया तथा संशोधित खतौनी शिकायतकर्ता को जनसुनवाई के दौरान ही उपलब्ध करा दी। जिलाधिकारी की इस त्वरित कार्रवाई से शिकायतकर्ता को तत्काल राहत मिली।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस एवं अन्य जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी की लापरवाही अथवा उदासीनता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी मऊ मधुबन उपजिलाधिकारी दीपक कुमार सिंह सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




