घोसी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में आए 50 मामले, मौके पर 5 का निस्तारण
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
घोसी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में आए 50 मामले, मौके पर 5 का निस्तारण
सतीश कुमार पाण्डेय
घोसी (मऊ)
तहसील सभागार घोसी में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
समाधान दिवस के दौरान कुल 50 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से प्रशासनिक और विभागीय तत्परता दिखाते हुए 5 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को संदर्भित करते हुए समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विभाग-वार शिकायतों का विवरण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से प्राप्त मामलों की स्थिति इस प्रकार रही
सर्वाधिक 35 मामले राजस्व विभाग से संबंधित आए।
पुलिस से जुड़े कुल 7 मामले दर्ज किए गए।
विकास खंड घोसी क्षेत्र से 3 मामले आए।
नगर पंचायत से संबंधित 3 मामले प्राप्त हुए। समाज कल्याण विभाग से एक मामले
अन्य विभाग से एक मामले दर्ज किए गए।
प्रमुख अधिकारियों की रही मौजूदगी
जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए शासन के मंशानुरूप प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह (उपजिलाधिकारी, घोसी)अनीश सिंह (तहसीलदार, घोसी) सत्येंद्र भूषण तिवारी (क्षेत्राधिकारी, घोसी)
अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मामलों का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को न्याय मिल सके।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




