फर्जी और पासपोर्ट अधिनियम के मामले में दस्तावेजवांछित आरोपी गिरफ्तार, दोहरीघाट पुलिस की कार्रवाई
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
फर्जी और पासपोर्ट अधिनियम के मामले में दस्तावेजवांछित आरोपी गिरफ्तार, दोहरीघाट पुलिस की कार्रवाई
धोखाधड़ी, कूटरचना समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में चल रहा था वांछित,
दोहरीघाट, मऊ। धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और पासपोर्ट अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित आरोपी को दोहरीघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबिश देकर पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सतेंद्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह दोहरीघाट के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर-पकड़ और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दोहरीघाट पुलिस को यह सफलता मिली।
थाना दोहरीघाट में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 257/2026, धारा 420, 467, 468, 471 भादवि तथा धारा 12(1)(b) पासपोर्ट अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित अखिलेश कुमार पुत्र मुसई प्रसाद निवासी गौरीडीह, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ, उम्र करीब 32 वर्ष को पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी उक्त मुकदमे में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महादेव गुप्ता, कांस्टेबल गंगाराम, कांस्टेबल हेमंत पासवान शामिल रहे।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




