मऊ में 'बाबा पूजन सामग्री भंडार' का हुआ भव्य उद्घाटन, सनातन परंपरा को मिलेगा बढ़ावा
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
मऊ में 'बाबा पूजन सामग्री भंडार' का हुआ भव्य उद्घाटन, सनातन परंपरा को मिलेगा बढ़ावा
सतीश कुमार पाण्डेय
मऊ जनपद मऊ के कृष्णा मार्केट (अली बिल्डिंग) में ब्राह्मण विकास परिषद के सम्मानित सदस्य गौरव तिवारी की नई दुकान 'बाबा पूजन सामग्री भंडार' का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन परिषद के संरक्षक श्री राम जी उपाध्याय ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म में वैदिक काल से ही पूजा-पाठ की परंपरा चली आ रही है। यह दुकान हिंदू धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। मन को स्थिर करने के लिए पूजा-पाठ सर्वोत्तम विधि है, साथ ही कर्मकांड के साथ व्यवसाय का होना भी मनुष्य को उन्नति के पथ पर अग्रसर करता है। वर्तमान समय में समाज में ब्राह्मणों का सम्मान कर्मकांड के आधार पर पुनः स्थापित हो रहा है।
समारोह में ज्ञानोदय स्कूल के प्रबंधक मृत्युंजय द्विवेदी, भाजपा पदाधिकारी संगीता द्विवेदी, कर्मकांड के पंडित मुनेंद्र मिश्र, शीतला माता मंदिर के पुजारी मनोज मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतिष्ठान के संचालक गौरव तिवारी ने उपस्थित सभी अतिथियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान एक सुंदर संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसने समारोह की शोभा बढ़ाई।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




