गोवध और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित आरोपी के घर पहुंची दोहरीघाट व घोसी पुलिस, नोटिस चस्पा
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
गोवध और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित आरोपी के घर पहुंची दोहरीघाट व घोसी पुलिस, नोटिस चस्पा
बिहार के बक्सर में आरोपी के पैतृक आवास पर न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
दोहरीघाट, मऊ। गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी के खिलाफ दोहरीघाट व घोसी पुलिस ने कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम ने बिहार के बक्सर जिले में स्थित आरोपी के पैतृक आवास पर पहुंचकर धारा 84 बीएनएसएस के तहत नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई पूरी की।
दोहरीघाट थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 249/2025 में मोहम्मद असगर खान पुत्र मोहम्मद हमीद खान निवासी बड़की सरीमपुर पूरब टोला, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जिला बक्सर बिहार वांछित है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5), 109 और 351(3), उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8, पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान थाना घोसी पुलिस के सहयोग से बिहार के बक्सर स्थित आरोपी के स्थायी आवास पर न्यायालय के आदेशानुसार धारा 84 बीएनएसएस का नोटिस चस्पा किया गया।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक चितरंजन दास, आरक्षी पवन और शिवनारायण सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी के पैतृक आवास पर नोटिस चस्पा कर विधिक प्रक्रिया पूरी की गई।
पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है। फरार एवं वांछित आरोपियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




