दोहरीघाट पुलिस ने छह वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
दोहरीघाट पुलिस ने छह वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
दो अलग-अलग मामलों में गैर जमानती वारंट के अनुपालन में हुई कार्रवाई
दोहरीघाट (मऊ)।
दोहरीघाट थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में दबिश देकर छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पहले मामले में मु0नं0 1113/12 एवं मु0अ0सं0 53/2008, धारा 323, 504 व 506 भादवि से संबंधित गैर जमानती वारंट के अनुपालन में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह मय हमराह टीम ने बहादुरपुर गांव में दबिश दी। इस दौरान हरिश्चन्द्र पुत्र सहती (59 वर्ष), प्रकाश पुत्र मग्गन (52 वर्ष) तथा शिवचन्द पुत्र सहती (57 वर्ष), निवासी बहादुरपुर थाना दोहरीघाट जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया।
वहीं दूसरे मामले में मु0नं0 256/1998 एवं मु0अ0सं0 313/97, धारा 147, 148, 323 व 504 भादवि से संबंधित गैर जमानती वारंट के अनुपालन में उपनिरीक्षक मनोज कुमार मय हमराह टीम ने पुरमोती गांव में दबिश देकर संजय पुत्र प्रभु गुप्ता (50 वर्ष), शेषनाथ पुत्र त्रिभुवन (58 वर्ष) तथा विजयी पुत्र प्रभु गुप्ता (56 वर्ष), निवासी पुरमोती थाना दोहरीघाट जनपद मऊ को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सभी छह वारंटी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, कांस्टेबल गंगाराम, आनंद कुमार, शिव कुमार, रामजनम पाल, रवि कुमार यादव, हेमंत पासवान तथा महिला कांस्टेबल रिया सिंह और दीपा सोनकर शामिल रहीं। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




