आगामी बोर्ड परीक्षाअंबेडकर पब्लिक इंटर कॉलेज माउरबोझ का एसडीएम घोसी ने किया औचक निरीक्षण, परखीं मूलभूत सुविधाएं
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
आगामी बोर्ड परीक्षाअंबेडकर पब्लिक इंटर कॉलेज माउरबोझ का एसडीएम घोसी ने किया औचक निरीक्षण, परखीं मूलभूत सुविधाएं
सतीश कुमार पाण्डेय
घोसी, मऊ
आगामी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) घोसी, अशोक कुमार सिंह ने क्षेत्र के अंबेडकर पब्लिक इंटर कॉलेज, माउरबोझ का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय परिसर में आगामी परीक्षा के लिए निर्धारित किए जाने वाले परीक्षा केंद्र के संबंध में वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
कक्षाओं में पर्याप्त रोशनी, हवा और बैठने की व्यवस्था (फर्नीचर)।
परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय की स्थिति और बाउंड्री वॉल की सुरक्षा व्यवस्था।
प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रस्तावित 'स्ट्रांग रूम' की सुरक्षा व्यवस्था का मानक।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि वे परीक्षा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लें, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन की इस सक्रियता से नकल माफियाओं में हड़कंप है और परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से कराने का संदेश साफ मिल रहा है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




