4 November 2026
मऊ में पूर्व सैनिकों के लिए 13 नवंबर को लगेगा विशेष पेंशन समाधान शिविर
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मऊ में पूर्व सैनिकों के लिए 13 नवंबर को लगेगा विशेष पेंशन समाधान शिविर
मऊ जनपद के समस्त पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की पेंशन तथा स्पर्श (SPARSE) से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए 13 नवंबर 2026 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, मऊ में एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर प्रात 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक 39 गोरखा रेजीमेंट सेंटर, वाराणसी के सहयोग से लगाया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी जे.एन. राय ने सभी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से अपील की है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों और अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर पहुंचकर इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




