घोसी आनंद चौधरी बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
घोसी आनंद चौधरी बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष
सतीश कुमार पाण्डेय
घोसी (मऊ)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं घोसी नगर के बड़ागांव निवासी आनंद चौधरी को भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अनुसूचित मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मनोनयन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद चौधरी ने अपनी इस नियुक्ति को क्षेत्र के लाखों अनुसूचित जाति के लोगों का सम्मान बताया।
जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना प्राथमिकता
अपनी नई ज़िम्मेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए आनंद चौधरी ने कहा, "पार्टी के निर्देशानुसार सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता, विशेषकर अनुसूचित जाति के लोगों तक पहुँचाना और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।"
उन्होंने अपनी इस नियुक्ति के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय और सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
समर्थकों और नेताओं ने दी बधाई
वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद चौधरी के मनोनयन की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें माला पहनाकर और बधाई देकर उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे
मुन्ना प्रसाद गुप्ता (चेयरमैन)
मनोज राय (अध्यक्ष, जिला पंचायत)
दुर्गविजय राय (पूर्व जिलाध्यक्ष)
गिरीश नारायण राय (जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा)
देवेश राय (प्रदेश मंत्री, किसान मोर्चा)
गिरजापति राय, डॉ. नागेंद्र सिंह, कृपाशंकर सिंह
जुलकरन अंसारी, अनिरुद्ध सिंह, रघुनंदन यादव
प्यारेलाल राजभर, मनोज साहनी, अरविंद मौर्या
मोहन गुप्ता, सुधाकर सिंह, हेमंत चौधरी, मनोज राय आदि।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




