साइबर ठगी के शिकार युवक को दोहरीघाट पुलिस ने वापस दिलाए 36 हजार रुपये
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
साइबर ठगी के शिकार युवक को दोहरीघाट पुलिस ने वापस दिलाए 36 हजार रुपये
साइबर टीम की सक्रियता से पीड़ित के खाते में वापस आई पूरी होल्ड धनराशि
दोहरीघाट (मऊ)। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दोहरीघाट पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस टीम ने पीड़ित के खाते में होल्ड हुई 36 हजार रुपये की संपूर्ण धनराशि वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उसरीखुर्द निवासी सुमित मौर्य पुत्र सुभाष मौर्य के साथ ऑनलाइन साइबर फ्रॉड की घटना हुई थी। पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसका शिकायत संख्या 23109260178211 है। शिकायत के आधार पर थाना दोहरीघाट की साइबर टीम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर फ्रॉड अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी तथा प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट रामायण सिंह के कुशल निर्देशन में साइबर टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 4 नवंबर 2026 को पीड़ित के खाते में होल्ड हुई 36 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शुक्ला एवं कांस्टेबल अंकित पांडेय शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के पीड़ित को आर्थिक राहत मिली है।
संबंधित खबरें
- बेटे की मौत के बाद वर्षों तक बैंक और बीमा कंपनी के चक्कर काटती रही मां, स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से मिला आर्थिक सहारा
- मऊ में इंदिरा गांधी की जयंती और जनपद स्थापना दिवस मनाया गया, शुरू हुआ 'जयन्ती एवं स्थापना दिवस पखवारा'
- पराली जलाने के फर्जी साक्ष्य पर भड़के राकेश सिंह, किसान जितेंद्र कुमार सिंह पर FIR की चेतावनी को बताया अनुचित
- चोरी के चार मोबाइल, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार




